Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीजीपी अनुराग गुप्ता पहुंचे चाईबासा, सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान होगा तेज

Ranchi/Chaibasa :  झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता आज सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ चाईबासा पहुंच चुके हैं. यहां वे शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज करने को लेकर रणनीति बनायी जायेगी. साथ ही अभियान की तैयारी को अंतिम रूप दिया जायेगा. बता दें कि बीते 12 अप्रैल को नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ व लैंड माइन विस्फोट की घटना में झारखंड जगुआर का एक जवान सुनील धान शहीद हो गया था. घटना के बाद डीजीपी अनुराग गुप्ता ने रविवार को पुलिस मुख्यालय में हाई लेवल मीटिंग की थी. इस मीटिंग में झारखंड पुलिस के सीनियर अफसरों के अलावा सीआरपीएफ के अधिकारी शामिल हुए थे. वहीं चाईबासा के पुलिस अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस मीटिंग से जुड़े थे. इस मीटिंग में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज करने की रणनीति तैयार की गयी थी. नक्सलियों के खिलाफ बड़े स्तर पर जलाया जायेगा अभियान :   चाईबासा जिले के सारंडा और पोड़ाहाट जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू होगा. सारंडा में कई बड़े नक्सली अपने दस्ते के साथ जमे हुए हैं. पुलिस पहले ही इन इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है. लेकिन अब इसे तेज और बड़े स्तर पर चलाया जायेगा. सारंडा में मौजूद हैं कई बड़े नक्सली :  जानकारी के मुताबिक प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो समेत कई अन्य नक्सली अपने दस्ते के साथ सारंडा के जंगल में मौजूद हैं. इसी सूचना पर चाईबासा पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रखा है. अभियान में झारखंड पुलिस के अलावा सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर और कोबरा बटालियन के अधिकारी व जवान शामिल हैं. शनिवार की घटना में शहीद हुए जवान :  उल्लेखनीय है कि शनिवार को नक्सलियों औऱ पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ व लैंड माइन विस्फोट की घटना में झारखंड जगुआर के जवान सुनील धान शहीद हो गये थे. ब्लास्ट की चपेट में आने से कोबरा बटालियन (203) का आरओ विष्णु सैनी भी गंभीर रूप से घायल हो गये थे. 22 मार्च को CRPF के सब इंस्पेक्टर हुए थे शहादत :  चाईबासा में पिछले एक महीने के भीतर नक्सलियों के आईइडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो चुके हैं. 22 मार्च को चाईबासा में ही नक्सलियों से लोहा लेते हुए सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुनील मंडल शहीद हो गये थे. उस दिन सीआरपीएफ 193 बटालियन के सब इंस्पेक्टर जीडी सुनील कुमार मंडल अपनी टीम के साथ नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकले थे.  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही