जाने कौन कहां गए
- डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और ईसीबी के प्रभार से विमुक्त किया गया.
- वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.
- सुमन गुप्ता को रेल एडीजी बनाया गया.
- प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया.
- रांची आईजी मनोज कौशिक आईजी सीआईडी के प्रभार में रहेंगे.
- बोकारो आईजी के पद पर पदस्थापित क्रांति कुमार गडीदेशी आईजी मानवाधिकार बनाया गया.
- नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड के पद पर स्थापित किया गया.
- दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी बनाया गया.
- सीआईडी आईजी के पद पर पदस्थापित सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया और वह जेल आईजी के प्रभार में रहेंगे.
- सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी बनाया गया.
- आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का प्रभार दिया गया.
- सीआईडी डीआईजी के पद पर पदस्थापित संजीव कुमार को डीआईजी एसआईबी बनाया गया.
- चाईबासा एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया.
- शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी सब बनाया गया.
- चौथे मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच बनाया गया.
- पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया.
- देवघर के पद पर पदस्थापित अजीत पीटर डुंगडुंग को अगले आदेश तक संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया.
- रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी बनाया गया.
- अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया.
- एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी बनाया गया.
- अमित रेनू को चाईबासा एसपी बनाया गया.
- श्री सौरभ को देवघर एसपी बनाया गया.
- रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को रेल एसपी जमशेदपुर बनाया गया.
- दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया.
- अनिमेष नैथानी को एसीबी का एसपी बनाया गया.
- कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद बनाया गया.
- मनोज स्वर्गीयरी जैप तीन गोविंदपुर कमांडेंट बनाया गया.
- मूमल राजपुरोहित को जैप आठ का कमांडेंट बनाया गया.
- पारस राणा को सिटी एसपी रांची बनाया गया और उन्हें जैप 10 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.
- राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची बनाया गया और साथ ही उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभाव दिया गया.
Leave a Comment