Ranchi : डीजीपी अनुराग गुप्ता 20 अगस्त को झारखंड पुलिस मुख्यालय में डायल 112 के रिस्पांस टाइम और ट्रैकिंग सिस्टम की समीक्षा करेंगे. इस दौरान अगर किसी पुलिस अफसर या पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आयी तो उसपर कार्रवाई भी हो सकती है. गौरतलब है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता के पहल पर डायल 112 को क्यूआर कोड डेवलप किया गया है. इस क्यूआर कोड की कॉपी ऑटो, बस और एटीएम सहित शहर के विभिन्न स्थानों में लगा दिया गया है. अगर आप किसी संकट में हैं, तो आप क्यूआर कोड को स्कैन कर पुलिस की हेल्प ले सकते हैं.
डायल 112 के रिस्पांस टाइम और ट्रैकिंग सिस्टम की डीजीपी अनुराग गुप्ता करेंगे समीक्षा
Last Updated: Aug 18, 2024 12:00 AM (IST)