Search

DGP अनुराग गुप्ता का अधिकारियों को निर्देश, रांची में रहना है तो करें अपनी कार्यशैली में सुधार

Ranchi: डीजीपी अनुराग गुप्ता शनिवार को रांची समाहरणालय स्थित एसएसपी ऑफिस पहुंचे. वहां उन्होंने रांची पुलिस के अधिकारी और पदाधिकारी के साथ बैठक की. उन्होंने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों से कहा कि राजधानी में पदस्थापित सभी पुलिस अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लायें. अगर वह अपनी कार्यशैली नहीं सुधारते हैं, तो उन्हें हटाया जायेगा. बता दें कि डीजीपी बनने के बाद पहली बार अनुराग गुप्ता एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे. इस बैठक में आईजी, डीआईजी एसपी, डीएसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. इस दौरान मृतक पुलिस दारोगा अनुपम कच्छप के लिए मौन भी रखा गया. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/neither-leaders-nor-lawyers-nor-police-are-safe-in-ranchi/">रांची

में न नेता, न वकील और न ही पुलिस सुरक्षित

रिम्स भी पहुंचे अनुराग गुप्ता

सबसे पहले डीजीपी अनुराग गुप्ता रिम्स पहुंचे. जहां स्पेशल ब्रांच के दरोगा की हुई हत्या मामले के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली, बता दें कि बीती रात कांके थाना क्षेत्र में स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उनका शव शनिवार सुबह रिंग रोड के किनारे मिला था. फिलहाल मेडिकल बोर्ड गठन कर रिम्स में मृतक अनुपम कच्छप के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें -वायनाड">https://lagatar.in/wayanad-landslide-search-for-missing-people-continues-for-the-fifth-day/">वायनाड

भूस्खलन : लापता लोगों की तलाश पांचवें दिन भी जारी, बचाव अभियान में जुटे 1,300 बचावकर्मी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp