Ranchi : लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में शाहीघाट के पास नक्सली हमले में जवान उपेन्द्र कुमार और अंजनी कुमार घायल हो गए हैं. दोनों को इलाज के लिए मेडिका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. शुक्रवार को घायल जवान से मिलने डीजीपी एमवी राव, आईजी साकेत कुमार सिंह, एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचे. इस दौरान अधिकारियों ने घायल जवानों से मिलकर उनका हालचाल जाना. गौरतलब है कि लोहरदगा में नक्सली घटना में घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रांची के खेलगांव लाया गया था. फिर उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया है. फिलहाल दोनों जवान खतरे से बाहर हैं.
नक्सली हमले में घायल जवानों से मिलने मेडिका पहुंचे डीजीपी, जाना हालचाल
Last Updated: Oct 30, 2020 12:00 AM (IST)