Ranchi: डीजीपी अनुराग गुप्ता ने नवप्रोन्नत पुलिस अधिकारियों को बैज लगाकर कर सम्मानित किया. बुधवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी से आईजी में प्रोन्नत हुए अनुप बिरथरे व पटेल मयूर और एसपी से डीआईजी में प्रोन्नत हुए चंदन कुमार झा व अनुरंजन किस्पोट्टा को सम्मानित किया गया. गौरतलब है कि गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मंगलवार की रात नौ पुलिस अधिकारियों को प्रोन्नति दी थी.
DGP ने नवप्रोन्नत पुलिस अधिकारियों को बैज लगाकर किया सम्मानित
Last Updated: Jan 01, 2025 12:00 AM (IST)