Search

 
 
 

DGP एमवी राव ने राज्यपाल से की मुलाकात, राज्य में कानून व्यवस्था की दी जानकारी

 
Ranchi : डीजीपी एमवी राव ने सोमवार को राजभवन पहुंच कर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. एमवी राव ने द्रौपदी मुर्मू को राज्य में कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दी. इस दौरान राज्यपाल ने राज्य में ही रही दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि राज्य में सुरक्षित वातावरण हो ताकि सभी लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें. इसे भी पढ़ें -फिल्म">https://lagatar.in/pankaj-tripathis-entry-in-the-film-bachchan-pandey/9914/">फिल्म

बच्चन पांडे में पंकज त्रिपाठी की एंट्री

दुमका में सामूहिक दुष्कर्म मामले में राज्यपाल ने ली कार्रवाई की जानकारी

राज्यपाल ने दुमका में पिछले सप्ताह महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में भी की गई कार्रवाई की जानकारी ली. इसके अलावा घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. गौरतलब है कि दुमका में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. राज्यपाल ने ऐसे सभी मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिया हैं. दुमका में पिछले सप्ताह अपने पति के साथ बाजार से वापस घर जा रही एक आदिवासी महिला से 17 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. इसके बाद पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर के नेतृत्व में महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला था और दुमका की घटना के मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की थी. इसे भी पढ़ें -इंटक">https://lagatar.in/two-day-national-session-of-intuc-to-be-brainstormed-for-next-3-years-plan/9904/">इंटक

का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन, अगले 3 साल की योजना पर होगा मंथन
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही