Search

 
 
 

11 फरवरी को सेवानिवृत्‍त होंगे डीजीपी नीरज सिन्हा, जैप -1 परिसर में व‍िदाई समारोह का होगा आयोजन

 
Ranchi : झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा आगामी 11 फरवरी को सेवानिवृत्‍त होंगे. इसको लेकर जैप-1 परिसर में विदाई समारोह का आयोजन क‍िया जाएगा. इस समारोह में जैप, आईआरबी और झारखंड जगुआर की कुल 11 प्लाटून हिस्सा लेगी. झारखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी थी कि राज्‍य के नए पुलिस प्रमुख की नियुक्ति 12 फरवरी तक हो जाएगी. उन्‍हें यूपीएससी पैनल की तरफ से इसके लिए तीन वरिष्‍ठ आइपीएस अधिकारियों के नाम भी मिल चुके हैं. हालांकि झारखंड के नए डीजीपी कौन होंगे, इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है.

डीजीपी नियुक्ति पैनल के लिए अजय सिंह, अजय भटनागर और अनिल पालटा का नाम तय

झारखंड में नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए पैनल के तीन नाम तय हो गए हैं. इस पैनल में 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय सिंह, अजय भटनागर और 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल पालटा का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें : JMM">https://lagatar.in/jmm-mla-lobin-attacked-cm-rajeev-ranjan-said-stop-making-boka-remove-advocate-general/">JMM

विधायक लोबिन का CM और राजीव रंजन पर हमला, कहा – बोका बनाना बंद करें, महाधिवक्ता को हटाएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही