Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीजीपी ने पत्रकारों के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया

Advertisement
Advertisement
 Ranchi :  पत्रकारों के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने निलंबित करने का आदेश दिया है. पीसीआर 1 के पुलिसकर्मियों ने शनिवार रात सर्जना चौक पर दैनिक भास्कर के दो वरीय पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसूलकी की थी. जानकारी के अनुसार दोनों पत्रकार सर्जना चौक के पास ठेले में अंडा खा रहे थे. इसी दौरान करीब रात 11.30 बजे पीसीआर पुलिस पहुंची और पूछा, यहां क्यों आये हो? दोनों पत्रकारों ने जवाब दिया कि अंडा खा रहे हैं, कोई अपराध तो नहीं कर रहे हैं!  इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों के साथ मारपीट की.  उन्हें पीसीआर वैन में धक्का देकर बैठा दिया और औकात बताने की धमकी देते हुए कोतवाली लाया गया. इसे भी पढ़ें : आदिवासी">https://lagatar.in/three-tribal-turned-christian-families-ordered-to-use-their-land-for-social-boycott-traffic/">आदिवासी

से ईसाई बने तीन परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, आवागमन के लिए भी अपनी जमीन इस्तेमाल करने का फरमान

काफी देर तक दोनों पत्रकारों को थाने में बैठा कर रखा गया

दोनों पत्रकारों ने घटना की जानकारी सिटी डीएसपी को फोन पर दी.  सिटी डीएसपी ने पीसीआर के प्रभारी को फोन किया, तो पत्रकारों के साथ बदसलूकी करते हुए पीसीआर प्रभारी ने सिटी डीएसपी का फोन रिसीव नहीं किया. इसके बाद दोनों ने कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद को जानकारी दी और घटना के बारे में बताया. दोनों पत्रकारों को काफी देर तक कोतवाली थाने में बैठाकर रखा गया.  पुलिसकर्मियों ने धमकाया कि तुम लोगों को औकात क्या है?   बताते  हैं कि वर्दी में क्या ताकत होती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही