Search

 
 
 

डीजीपी ने दुर्गा पूजा की तैयारियों की समीक्षा की

दुर्गा पूजा के मद्देनजर, झारखंड पुलिस मुख्यालय में मंगलवार, 16 सितंबर को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. डीजीपी अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में राज्य के सभी जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी, जिले एसएसपी व एसपी शामिल हुए.
 

कहा- सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर रखे नजर

Ranchi : दुर्गा पूजा के मद्देनजर, झारखंड पुलिस मुख्यालय में मंगलवार, 16 सितंबर को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. डीजीपी अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में राज्य के सभी जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी, जिले एसएसपी व एसपी शामिल हुए. 

Uploaded Image

डीजीपी ने बैठक के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले नजर रखने का निर्देश दिया. इसके अलावा डीजीपी ने शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश सभी अधिकारियों को आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

 

डीजीपी ने कहा कि सभी जिलों में नियंत्रण कक्ष 24x7 चालू रहेंगे, जिनमें पुलिस अधिकारी और बल तैनात रहेंगे. सभी पूजा पंडालों, चाहे वे लाइसेंसी हों या गैर-लाइसेंसी, का सत्यापन किया जाएगा.

 

 संवेदनशील पंडालों को चिन्हित कर कड़ी निगरानी रखी जाएगी 

डीजीपी ने कहा कि संवेदनशील पंडालों को चिन्हित कर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. पंडालों में पर्याप्त रोशनी, पब्लिक संबोधन सिस्टम और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए. इसके अलावा, अग्निशमन, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था और पुलिस और आपातकालीन सेवा नंबर भी उपलब्ध कराए जाएंगे.

 

भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त संख्या में बल और दंडाधिकारी तैनात किए जाएंगे. दंगा रोधी संसाधनों से लैस पुलिस बल को सभी जगहों पर तैनात किया जाएगा. आवश्यकतानुसार पुलिस-मित्र,

 

जैसे स्वयंसेवकों की मदद ली जाएगी ताकि आकस्मिक परिस्थितियों से निपटा जा सके. छीना-झपटी जैसे अपराधों को रोकने के लिए यातायात और पार्किंग व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए गए. पूजा के नाम पर जबरन चंदा वसूली, अवैध वधशालाओं और पशु कारोबारियों पर कड़ी निगरानी रखने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही