Search

 
 
 

DGP तदाशा मिश्रा पहुंचीं हजारीबाग, अधिकारियों संग सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए निर्देश

झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्रीमती तदाशा मिश्रा ने आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर हजारीबाग का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न जुलूस मार्गों और प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
 

Hazaribagh :  झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्रीमती तदाशा मिश्रा ने आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर हजारीबाग का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न जुलूस मार्गों और प्रमुख स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

 

डीजीपी ने शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भी निरीक्षण किया और त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने का निर्देश दिया. उन्होंने भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

 

Uploaded Image

 

इससे पहले डीजीपी तदाशा मिश्रा को हजारीबाग समाहरणालय  कार्यालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस अवसर पर उपस्थित वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया.

 

Uploaded Image

 

इस मौके पर बोकारो जोनल आईजी सुनील भास्कर, हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार झा ,हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. एसपी  ने अपने-अपने क्षेत्र में की गई सुरक्षा तैयारियों की जानकारी डीजीपी को दी, जिस पर उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Uploaded Image


डीजीपी ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखना प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर कड़ी नजर रखने और त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

Uploaded Image

 

तदाशा मिश्रा ने आम लोगों से भी अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही