Search

 
 
 

दिवंगत सुदिव्य सोनू के आवास पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, श्रद्धांजलि देकर परिजनों को बंधाया ढांढस

Giridih News: डीजीपी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उनके प्रति संवेदना जताई. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा है. डीजीपी के गिरिडीह पहुंचने पर जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया.
 
डीजीपी की फोटो

Giridih News: झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं. उन्होंने दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. डीजीपी ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

 

इसके बाद डीजीपी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उनके प्रति संवेदना जताई. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा है.

 

डीजीपी के गिरिडीह पहुंचने पर जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इस दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे. आवास पर कुछ देर रुकने के बाद डीजीपी ने अधिकारियों से जिले की पुलिस व्यवस्था को लेकर भी जानकारी ली.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही