Search

 
 
 

पुलिस मुख्यालय में मुहर्रम को लेकर 22 को डीजीपी की समीक्षा बैठक, दिए जाएंगे निर्देश

Ranchi: मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय पूरी तरह सक्रिय हो गया है. पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य के सभी वरीय पुलिस अधीक्षकों (SSP) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को निर्देश जारी करते हुए 22 जून को आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होने को कहा गया है.
 

Ranchi: मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय पूरी तरह सक्रिय हो गया है. पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य के सभी वरीय पुलिस अधीक्षकों (SSP) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को निर्देश जारी करते हुए 22 जून को आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होने को कहा गया है.

 

महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक (DGP) तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में 22 जून को दिन के 3 बजे पुलिस मुख्यालय सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में मुहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा होगी.

 

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी एजेंडा के अनुसार, जिलों में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की स्थिति की समीक्षा की जाएगी.

 

बैठक में मुहर्रम जुलूसों के रूट लाइन और लाइसेंसिंग, ड्रोन व वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी, दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति, बैंकिंग-टॉकिंग व्यवस्था तथा जुलूस मार्गों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी. इसके अलावा दंगा-रोधी उपकरणों, वज्र वाहन, वॉटर कैनन, एंटी रायट कंट्रोल ड्रिल, RAF की तैनाती के अलावा स्निफर डॉग और BDDS (बम निरोधक दस्ता) की उपलब्धता का भी आकलन किया जाएगा.

 

पुलिस मुख्यालय ने जिलों को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है. भड़काऊ पोस्ट, अफवाह और सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के साथ-साथ डीजे और अन्य साउंड सिस्टम के जरिए उत्तेजक गीतों के प्रसारण को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है.

 

बैठक में आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, एम्बुलेंस की उपलब्धता, बिजली विभाग और अग्निशमन विभाग के साथ समन्वय, सुरक्षा बलों के भोजन, आवास और पेयजल की व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर भी समीक्षा की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही