Search

 
 
 

एसीबी के प्रभार से हटते ही डीजीपी ने किये एक इंस्पेक्टर व छह सिपाही का तबादला

मुख्यालय का आदेश जारी होने के बाद यह सवाल उठने लगा है कि ये सभी झारखंड सरकार और झारखंड पुलिस के कर्मी हैं या किसी खास अधिकारी के? क्या जिनका तबादला किया गया है, वह इतने महत्वपूर्ण हैं, उनमें ऐसा क्या है कि वह दूसरे विभागीय प्रमुख के साथ काम नहीं कर सकते.
 

Ranchi : झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने एसीबी के एक इंस्पेक्टर और पांच सिपाही का तबादला कर दिया है. चर्चित इंस्पेक्टर गणेश सिंह समेत छह सिपाही का तबादला झारखंड जगुआर, रांची जिला बल, सीआईडी और धनबाद जिला में किया गया है. डीजीपी के आदेश के बाद मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

 

मुख्यालय का आदेश जारी होने के बाद यह सवाल उठने लगा है कि ये सभी झारखंड सरकार और झारखंड पुलिस के कर्मी हैं या किसी खास अधिकारी के? क्या जिनका तबादला किया गया है, वह इतने महत्वपूर्ण हैं, उनमें ऐसा क्या है कि वह दूसरे विभागीय प्रमुख के साथ काम नहीं कर सकते.

 

जिनके तबादले हुए

नाम कहां थे कहां गये
इंस्पेक्टर गणेश सिंह एसीबी  झारखंड झगुआर
सिपाही अनुज महतो एसीबी झारखंड जगुआर
सिपाही चंदन  एसीबी झारखंड जगुआर
दीपक कुमार मेहता एसीबी  रांची जिला बल
प्रभात कुमार दुबे एसीबी  सीआईडी
विरेंद्र कुमार महतो एसीबी धनबाद
महादेव महतो एसीबी धनबाद

 

 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही