Search

 
 
 

प्रोन्नति पाने वाले 2010 बैच के IPS को DGP ने पहनाया बैज

 
Ranchi : झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा ने सोमवार को प्रोन्नति पाने वाले 2010 बैच के आईपीएस को
झारखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बैज पहनाया. मौके पर डीजी ट्रेनिंग अनुराग गुप्ता, एडीजी मुख्यालय, एडीजी आरके मल्लिक समेत कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे. बीते 30 दिसंबर को
झारखंड कैडर के 2010 बैच के नौ आइपीएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नति दी गई थी. वर्तमान में सभी एसपी हैं. अब उन्हें कहीं भी प्रभारी डीआइजी बनाया जा सकता है. प्रोन्नति के बाद फिलहाल वे अपने वर्तमान पद पर ही बने रहेंगे. इधर, यह भी खबर है कि राज्य पुलिस में कुछ जिलों व रेंज डीआईजी के पद पर जनवरी के पहले सप्ताह में बदलाव होंगे.

इन अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड में मिली प्रोन्नति

जिन अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नति मिली है, उनमें जैप वन के कमांडेंट वाइएस रमेश, सीआइडी के एसपी साइबर अपराध कार्तिक एस, एटीएस के एसपी सुरेंद्र कुमार झा, हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चौथे, सीआइडी की एसपी संध्या रानी मेहता, जैप 10 के समादेष्टा धनंजय कुमार सिंह, जैप-4 के समादेष्टा अश्विनी कुमार सिन्हा, एसपी झारखंड जगुआर शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल व एसीबी के एसपी कुमार रविशंकर शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें –चतरा">https://lagatar.in/chatra-police-gave-training-to-110-youths-to-join-agniveer-and-police/">चतरा

पुलिस ने 110 युवाओं को दिया अग्निवीर और पुलिस में भर्ती होने का प्रशिक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही