Search

 
 
 

सूचना प्रौद्योगिकी, संचार एवं तकनीकी सेवाएं विंग पर डीजीपी का होगा पूर्ण नियंत्रण

 
Ranchi : झारखंड पुलिस का संचार एवं तकनीकी सेवा विंग अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस होगा. इसका नाम अब सूचना प्रौद्योगिकी, संचार एवं तकनीकी सेवाएं होगा. राज्य सरकार की सहमति के बाद पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित ड्राफ्ट तैयार किया है. जल्द ही इससे संबंधित अधिसूचना जारी होगी. सूचना प्रौद्योगिकी, संचार एवं तकनीकी सेवाएं विंग पर डीजीपी का पूर्ण नियंत्रण होगा. इस विंग का नेतृत्व एडीजी स्तर के पदाधिकारी करेंगे. सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित जिन दायित्वों की जिम्मेदारी किसी के पास नहीं है, उस पर क्रियान्वयन का निर्णय एडीजी सूचना प्रौद्योगिकी संचार एवं तकनीकी सेवाएं के माध्यम से लिया जाएगा.

पुलिस मुख्यालय ने राज्य सरकार से अनुशंसा की थी 

इस नए विंग के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य सरकार से अनुशंसा की थी. बताया गया था कि झारखंड पुलिस के अधीन वर्तमान में सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित कार्यक्षेत्र काफी विस्तृत हो गया है. वर्तमान में पुलिस मुख्यालय के स्तर पर आईटी से संबंधित कार्यों, उपलब्ध संरचनाओं पर नियंत्रण व सुचारू संचालन के लिए कोई विशेष यूनिट नहीं है, जिसके कारण कार्यों के ससमय क्रियान्वयन एवं उस पर नियंत्रण में काफी कठिनाई हो रही है. पुलिस मुख्यालय ने आवश्यकता जताई थी कि झारखंड पुलिस के अंतर्गत सूचना प्रौद्योगिकी को एक अलग कार्य विषय के रूप में चिह्नित करते हुए इस पर प्रभारी नियंत्रण, संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए सूचना प्रौद्योगिकी इकाई का गठन जरूरी है. इस इकाई को संचार एवं तकनीकी सेवाएं विंग के साथ ही जोड़ते हुए सूचना प्रौद्योगिकी, संचार एवं तकनीकी सेवाएं की गई हैं. इसे भी पढ़ें – हजारीबागः">https://lagatar.in/hazaribagh-three-separate-cases-registered-for-protest-against-transporting/">हजारीबागः

ट्रांसपोर्टिंग पर विरोध को लेकर तीन अलग-अलग मामले दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही