Search

 
 
 

डीजीपी शुक्रवार को करेंगे समीक्षा बैठक, गवाह को कोर्ट में पेश करने व अनुसंधान में होने वाली गलतियों पर करेंगे चर्चा

 
Ranchi :  डीजीपी अजय कुमार सिंह शुक्रवार सुबह 11.30 बजे जिले के एसएसपी व एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करेंगे. इस समीक्षा बैठक में सीपीएमएस एप्लीकेशन के माध्यम से गवाहों को कोर्ट में ससमय उपस्थित करने और अनुसंधान में पायी जानी वाली त्रुटि पर चर्चा करेंगे. जानकारी के मुताबिक, सीपीएमएस एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप्लिकेशन स्टोर पर उपलब्ध है. इस मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से वाद स्थिति, वाद सूची, कोर्ट के आदेशों को एक्सेस किया जा सकता है. ये सेवाओं को 24X7 उपलब्ध कराता है. यह न्यायपालिका के सदस्यों, अधिवक्ताओं, वादकारियों, पुलिस, सरकारी अभिकरणों और अन्य हितधारियों के लिए एक उपयोगी साधन है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही