Ranchi News: दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा को लेकर सोमवार को डीजीपी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक होगी. बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शाम 4 बजे आयोजित की जाएगी.
बैठक में राज्य के सभी एसएसपी, एसपी, रेंज डीआईजी और जोनल आईजी शामिल होंगे. सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर की गई तैयारियों की अद्यतन स्थिति के साथ बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है.
बैठक में सुरक्षा बलों की तैनाती, विधि-व्यवस्था की तैयारी और दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की जाएगी. अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में की गई तैयारियों और तैनाती की पूरी जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने को कहा गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.