Search

 
 
 

DGP का निर्देश : HRMS पर उपलब्ध डाटा के आधार पुलिस कर्मियों की प्रोन्नति, ACP व MACP से संबंधित मनोनयन करें तैयार

 
Ranchi : डीजीपी ने मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) पर उपलब्ध डाटा के आधार पुलिसकर्मियों की प्रोन्नति, एसीपी और एमएसीपी से संबंधित मनोनयन तैयार करने को कहा है. इसको लेकर जिले सभी जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी,जिले के एसएसपी, एसपी और सभी वाहिनी के कमांडेंट को पत्र लिखा गया है. लिखे पत्र में कहा गया है कि एचआरएमएस पर पुलिसकर्मियों को समय-समय पर विभिन्न बिंदुओं पर डाटा अपलोड किए जाने के लिए पुलिस मुख्यालय से निर्देश जारी किया जाता रहा है. वर्तमान में जिला, वाहिनी और इकाई स्तर पर एचआरएमएस पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं होने से इस पोर्टल के डिफरेंट मॉड्यूल का काम नहीं हो पा रहा है. भविष्य में सभी जिला, वाहिनी और इकाई में एचआरएमएस में उपलब्ध डाटा के आधार पर ही पुलिसकर्मियों की प्रोन्नति, एसीपी और एमएसीपी से संबंधित मनोनयन तैयार किया जाए, ताकि पुलिस मुख्यालय स्तर पर इसका मिलान और समीक्षा किया जा सके. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-provide-ground-soon-for-poto-ho-khel-yojana-dc/">हजारीबाग

: डीसी ने की ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, कहा- पोटो हो खेल योजना के लिए जल्द मैदान उपलब्ध कराएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही