Search

 
 
 

झारखंड : जिलों के एसपी को डीजीपी का निर्देश, नक्सलियों की अवैध उगाही पर हर हाल में लगायें रोक...

 
 Ranchi :  झारखंड पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने नक्सली और स्प्लिंटर ग्रुप को लेकर समीक्षा बैठक की. इस दौरान डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया कि  नक्सलियों के द्वारा की जा रही वसूली पर रोक लगाये. ठोस रणनीति बनाकर राज्य को नक्सलमुक्त करें.  बैठक के दौरान आईजी स्पेशल ब्रांच ने सभी सक्रिय नक्सली और नक्सली संगठन से जुड़ी गतिविधि और स्प्लिंटर ग्रुप के बारे में जानकारी दी.

 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर डीजीपी ने की समीक्षा

समीक्षा बैठक के दौरान डीजीपी ने राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत पिकेटों की वर्तमान संख्या की स्थिति और उसकी अवश्यकता, सभी महत्वपूर्ण नक्सली और स्प्लिंटर समूहों के प्रोफाइल का रखरखाव, यदि कोई महत्वपूर्ण नक्सली, जो जमानत पर रिहा हुआ हो, उसकी गतिविधि पर नजर बनाये रखने, पुलिस पोस्टों का सुरक्षा ऑडिट, नक्सली के समर्पण राशि के भुगतान की स्थिति, मुआवजा राशि का बकाया भुगतान, फरार नक्सलियों की संपत्ति की कुर्की किये जाने के संबंध में  चर्चा की. पुलिस और सीआरपीएफ पिकेट को दुश्मनों  के बारे में पता है या नहीं, नक्सलियों के खिलाफ खुफिया जानकारी एकत्र करने और खुफिया जानकारी साझा करने में यदि कोई समस्या हो, राज्य के नक्सली क्षेत्रों में मोबाइल संचार तथा महत्वपूर्ण सड़क, पुल-पुलिया की स्थिति के संबंध में विस्तृत रूप से समीक्षा की.

राज्य को नक्सल मुक्त करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये

डीजीपी ने चाईबासा,बोकारो, चतरा, गिरिडीह, लातेहार और पलामू एसपी को नक्सलियों के विरुद्ध ठोस रणनीति बनाकर राज्य को नक्सल मुक्त करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. कहा कि नक्सलियों के लिए सभी एसपी को प्रभावी कार्रवाई करने की आवश्यकता है.  उन्होंने लगातार चलाये जा रहे अभियान के दौरान राज्य और केन्द्रीय बलों के आपसी संबंध, एक दूसरे से सहयोग और प्राप्त आसूचना पर तत्काल कार्रवाई के बिन्दु पर काफी जोर दिया. नक्सलियों पर कारगर कार्रवाई की रूप-रेखा तैयार करने और नक्सलियों पर शिकंजा कसने के लिए नक्सलियों की अवैध उगाही पर सभी एसपी को हर हाल में अंकुश लगाने का निर्देश दिया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही