Search

 
 
 

धबनाद : गोधर में जेवर व्यवसायी से लूट मामले का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

 

करीब एक महीने बाद पुलिस को मिली सफलता

बस्ताकोला, झरिया के रहने वाले हैं व्यवसायी विजय शर्मा

Dhanbad :  झरिया के बस्ताकोला निवासी जेवर व्यवसायी विजय शर्मा से केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर कुर्मीडीह के समीप करीब एक माह पहले हुई लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. बीते 19 सितंबर को बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने इस कांड में शामिल 5 आरोपियों को को गिरफ्तार किया है. जबकि दो बदमाश अब भी फरार हैं. यह जानकारी सिटी एसपी अजीत कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. बताया कि डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार बिन्हा के निर्देश पर बीते सोमवार को इस मामले में केंदुआ निवासी रिंकू भुइयां, न्यू दिल्ली धनसार के दीपक कुमार और सूरज यादव और गोधर वाटर बोर्ड निवासी राहुल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. चारों ने घटना में अपनी संलिप्तताता स्वीकार करते हुए अपने अन्य सहयोगियों के नाम भी बताए. उनकी निशानदेही पर पुलिस ने केंदुआ बाजार स्थित गणेश जेवेलर्स से चोरी गए चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए. उनके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा गोली घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व चार मोबाइल फेन बरामद किए गए हैं. साथ ही जेवर खरीदने वाले दुकानदार को भी पुलिस ने दबोच लिया.

आभूषण लेकर अपने स्टाफ के साथ गोधर गए थे विजय शर्मा

या के बस्ताकोला निवासी स्वर्ण व्यव्सायी विजय शर्मा बीते 19 सितंबर को अपने एक स्टाफ अमित वर्मा के साथ आभूषण लेकर केंदुआ बाजार आये थे. यहां कई दुकानों में आभूषण दिखा कर स्कूटी से वापस लौट रहे थे. विजय स्कूटी चला रहे थे और उनका स्टाफ अमित झोले में आभूषण लेकर पीछे बैठा था. तभ्री गोधर स्थित कुर्मीडीह के समीप एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने स्कूटी को टक्कर मार दी. व्यवसायी स्कूटी सहित जमीन पर गिर पड़े. युवकों ने हथियार का भय दिखाकर आभूषण लूटकर फरार हो गए . इसके बाद व्यवसायी ने केंदुआडीह थाना में इसकी लिखित शिकायत की थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dava-sadar-aspataal-mein-dava-ka-stok-khatm-mareejon-se-baahar-nikalee-dava-ko-kiya-gaya-majaboor/">धनबाद

: सदर अस्पताल में दवाओं का स्टॉक खत्म, मरीज बाहर से खरीदने को मजबूर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही