Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धबनाद : पूजा पंडालों में मनचलों पर सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर

Advertisement
Advertisement

जिला पुलिस प्रशासन ने की तैयारी, पहचान कर होगी त्वरित कारवाई

Dhanbad/Maithon : दुर्गा पूजा के दौरान पूरे जिले में शांति व्यवस्था बनाने जाने को लेकर जिला प्रशासन एक्टिव है. पूजा पंडालो और मेला स्थलों पर मनचलों से निबटने के लिए पुलिस ने पु,ख्ता तैयारी की है. थाना प्रभारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी लगातार बैठक कर रणनीति बना रहे हैं. पुलिस की विशेष टीम सिविल ड्रेस में पंडालों के इर्द-गिर्द तैनात रहेंगे. पूजा के दौरान 2200 से अधिक पुलिस अफसर और जवानों की तैनाती की जाएगी. पंडालों में सीसीटीवी कैमरों से मनचलों पर नजर रखी जाएगी. पुलिस कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई की जाएगी. एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करने को कहा है. डीएसपी के साथ सिटी और ग्रामीण एसपी भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेंगे. जिला पुलिस मुख्यालय के अनुसार, मेलों में ड्रोन कैमरों से असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.जिला प्रशासन ने लोगो से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें. सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया की सीसीटीवी कैमरा, फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक तथा वोलंटियर की टीम पूजा पंडालों में चौकस रहेगी. महिला पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी. इस बीच पुलिस ने सख्ती बरतते हुए शहर के चार थाना क्षेत्रों में में दागी किस्म के करीब 125 लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई करते हुए नोटिस भेजा है. इनमें धनबाद थाना क्षेत्र के 21, सरायढेला के 20, बैंक मोड़ के 54 और धनसार थाना क्षेत्र के 30 लोग शामिल हैं.

एग्यारकुंड बीडीओ ने पंचायत समिति सदस्यों संग की बैठक

Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को प्रखंड सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने की. उन्होंने ने विभागों के पदाधिकारियों को अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए पूजा सही ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया. कहा कि बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखें . बैठक में प्रखंड प्रमुख संगीता महतो, उप प्रमुख विनोद दास सहित सभी पंसस व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/rn-27-aktoobar-tak-jama-karen-28-se-shuroo-hogee-pareeksha/">धनबाद

:  27 अक्टूबर तक जमा करें असाइनमेंट, 28 से शुरू होगी परीक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही