Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धबनाद : सविमं सिंदरी में बाल संसद चुनाव में 1081 विद्यार्थियों ने किया मतदान

Sindri : सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में 6 मई को बाल संसद का चुनाव हुआ. स्कूल के 1081 छात्र-छात्राओं ने बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया. वोटिंग के लिए स्कूल परिसर में चार मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां बच्चों ने गुप्त मतदान में भाग लिया. इसके साथ ही मंत्री, सह मंत्री और सेनापति पद के कुल 61 प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बॉक्स में बंद हो गया. इस चुनाव में शिशु भारती, बाल भारती, किशोर भारती व कन्या भारती का गठन किया जाएगा. स्कूल के प्राचार्य सुनील कुमार पाठक ने बताया कि 8 मई को वोटों की गिनती के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी. मतदान के दौरान आरएसएस के प्रांत कार्यवाह संजय कुमार व सचिव शशि भूषण कुमार गुप्ता ने मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया. मतदान को सफल बनाने में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अभय शंकर पांडेय, प्राचार्य सुनील कुमार पाठक, उप प्राचार्य रंजना सिंह समेत अन्य शिक्षकों का सक्रिय योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-people-gathered-in-the-committees-mahaarti-at-katari-river-ghat/">धनबाद

: कतरी नदी घाट पर समिति की महाआरती में जुटे लोग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही