Search

 
 
 

धबनाद-आसपास : अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा समेत 2 खबरें

 
Baghmara (Katras) : बाघमारा अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है. आरटीआई एक्टिविस्ट जगत महतो के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण शुक्रवार से प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए. जगत महतो ने कहा कि अंचल कार्यालय में बिचौलिया तंत्र हावी है. बिना पैसे का यहां कोई काम नहीं होता. लोग जमीन से संबंधित छोटे-मोटे मामलों दो-तीन वर्ष से अंचल कार्यालय का चक्कर काटकर परेशान हैं. इधर, सीओ ने ग्रामीणों से मिलकर सभी का काम शीघ्र करने का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करने की अपील की. लेकिन ग्रामीणों ने कहा जब तक जमीन से संबंधी समस्या का निदान नहीं हो जाता, धरना जारी रहेगा. धरना पर बैठने वालों में कमल महतो, जय राम प्रसाद साव, सुकर महतो, तिता कुमारी, मणिलाल साव, दिलीप कुमार महतो, राम प्रसाद महतो, विकास रजवार, गुरुचरण महतो, अजय महतो, प्रदीप रजवार  आदि शामिल हैं.

 मुनिडीह खदान में कोयले की दीवार गिरी, मजदूर जख्मी

Kendua : बीसीसीएल की मुनिडीह 15 नंबर सिम भूमिगत खदान में शुक्रवार की सुबह कोयला की दीवार ढहने से एक मजदूर सिराज खान घायल हो गया. घायल मजदूर को तत्काल बीसीसीएल में मुनिडीह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया. घटना के समय खदान में करीब 10 मजदूर रूफ बोल्टिंग का काम कर रहे थे. मजदूर सिराज की छाती व पैर में गहरी  चोट लगी है. सभी मजदूर इंदु कंपनी के पेटी कॉन्ट्रेक्टर रॉक माइनिंग (रांची) के अधीन काम कर रहे थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-raid-on-the-warehouse-of-sanjay-singh-accused-in-shankar-rawani-murder-case-luxury-cars-and-4-boxes-of-liquor-seized/">बोकारो

: शंकर रवानी हत्याकांड में आरोपी संजय सिंह के गोदाम पर छापा, लग्जरी गाड़ियां व 4 पेटी शराब जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही