Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धबनाद : डॉ. इंद्रजीत कुमार बने डिग्री कॉलेज टुंडी के प्रभारी प्राचार्य

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के अंतर्गत टुंडी, गोमिया और डिगवाडीह में बने 3 नए डिग्री कॉलेजों में सत्र 2023-27 से पढ़ाई शुरू होने का रास्ता खुल गया है. विवि प्रशासन ने इन कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति कर दी है. डिग्री कॉलेज टुंडी में इंग्लिश विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. इंद्रजीत कुमार को का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है. जबकि डिग्री कॉलेज गोमिया का प्रभारी प्राचार्य इकोनॉमिक्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार माजी को बनाया गया है. डॉ माझी वर्तमान में बीबीएमकेयू में सीसीडीसी के पद पर कार्यरत हैं. वहीं, डिग्री कॉलेज आरएसपी-2 डिगवाडीह का प्रभारी प्राचार्य केमिस्ट्री विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह को बनाया गया है.

डीके गिरी बने डीन एकेडमिक

बीबीएमकेयू के फिजिक्स विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. डीके गिरी को डीन एकेडमिक बनाया गया है. वहीं दूसरी ओर इंग्लिश विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कृष्ण मुरारी सिंह को परीक्षा विभाग का ओएसडी-1 और सिंदरी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मनोज कुमार तिवारी को ओएसडी-2 बनाया गया है. कुलपति के आदेश के बाद प्रभारी रजिस्ट्रार डॉ सुधिन्ता सिन्हा ने इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही