Search

 
 
 

धबनाद : भगतडीह में तेज रफ्तार कार के धक्के से बुजुर्ग महिला की मौत

 
Jharia : झरिया थाना क्षेत्र के ईस्ट भगतडीह मस्जिद के समीप 6 जनवरी की शाम तेज रफ्तार कार के धक्के से 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला जेबु निशा की मौत हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार जेबु निशा बंगलाकोना मैदान स्थिति अपनी बेटी के आवास से शाम को ईस्ट भगतडीह मस्जिद स्थित अपने आवास आ रही थी. तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने धक्का मार दिया. उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद कार पर सवार सभी युवक गाड़ी तेज कर फरार हो गए. खबर मिलते ही झरिया थाना पुलिस मौके पहुंचकर जांच-पड़ताल मे जुट गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था. जेबु निशा के चार बेटे व दो बेटियों का भरापुरा परिवार है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-cold-wreaks-havoc-in-koyalanchal/">

धनबाद : कोयलांचल में ठंड का कहर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही