Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धबनाद : बारिश रुकने के घंटों बाद भी गुल रही शहर की बिजली

Dhanbad : धनबाद में डीवीसी की लोडशेडिंग और जेबीवीएनएल की बिजली कटौती से लोग परेशान हैं. इसमें आंधी-बारिश कोढ़ में खाज का काम रही है. आम दिनों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में औसतन 10 से 14 घंटे तक बिजली कटौती हो रही है. वहीं, आंधी-बारिश में इसमें और बढ़ोतरी हो जाती है. कई इलाकों में तो 24 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल रह रही है. हीरापुर, धैया, सरायढेला समेत शहर के बड़े हिस्से में 29 मई को दोपहर दो बजे तक कई बार लोडशेडिंग के नाम पर बिजली कटी. 2 बजे के बाद बादल छाते ही अधिकतर क्षेत्रों की बिजली काट दी गई. लगभग डेढ़ से दो घंटे की बारिश के बाद शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आई.

जनरेटर और इनवर्टर बने ऊर्जा के मुख्य स्रोत : प्रमोद गोयल

बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने कहा कि जिले में बिजली की स्थिति काफी खराब है. जनरेटर और इनवर्टर ऊर्जा के मुख्य स्रोत बन गए हैं. बिजली रानी एक्स्ट्रा में चली गई है. बिजली नहीं रहने से लोगों के जरूरी कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं. जनप्रतिनिधि भी मौन साधे हुए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-6-laborers-died-in-the-grip-of-high-tension-wire-at-the-rail-gate-near-nichitpur-station/">धनबाद

: निचितपुर स्टेशन के समीप रेल फाटक पर हाईटेंशन तार की चपेट में आ 6 मजदूरों की मौत  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही