Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धबनाद : मारवाड़ी युवा मंच शहर में 11 स्थानों पर लगाया प्याऊ

Dhanbad : बढ़ती गर्मी को देखते हुए धनबाद की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, कोल सिटी शाखा ने 7 मई को शहर के 11 अलग-अलग स्थानों पर अस्थाई प्याऊ (अमृतधारा) लगवाया. प्याऊ का उद्घाटन मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण गोयल व नन्द किशोर बगड़िया ने किया. प्रवीण गोयल ने बताया कि बढ़ती गर्मी व चिलचिलाती धूप को देखते हुए राहगीरों व जरूरी काम से शहर आने वाले लोगों को शुद्ध व शीतल पेयजल की उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है. प्रथम चरण में अमृतधारा बैंक मोड़ स्थित राठौड़ मेंशन के समीप लगाई गई है. मौके पर मंच के अध्यक्ष राजेश केजरीवाल, सचिव आशीष कुमार बंसल, राकेश अग्रवाल, अमृतधारा संयोजक रवि अग्रवाल, कन्हैया केजरीवाल, अंकुर बगड़िया आदि उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही