Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धबनाद : एमपीएल ने 10 हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प

Maithon : मैथन व निरसा के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. मैथन पावर लिमिटेड (एमपीएल) के प्लांट परिसर में आयोजित समारोह में प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम का संकल्प लिया गया. लोगों के बीच कपड़े का थैला वितरित किया गया. संस्थान ने इस वर्ष दस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है. सीईओ विजयंत रंजन ने वृक्ष के महत्व पर प्रकाश डाला. एमपीएल के चीफ ओएंडएम सुधाकर टंडन व चीफ सर्विसेज डीके गंगवाल के नेतृत्व में प्लांट परिसर से पर्यावरण रैली निकाली गई. मौके पर प्लांट परिसर में विभिन्न किस्म के फलदार पौधे लगाए गए. कार्यक्रम में संदीप खेडवाल, जयश्री चौधरी, सपना रानी, देवव्रती भट्टाचार्या, कार्तिक महतो, आरडी बनर्जी, जयदेब मल्लिक, मयंक गर्ग, प्रिस सिंह, रवि शर्मा, जीतेन्द्र कुमार, प्रदीप कुंडू, राजकुमार राय आदि मौजूद थे.

डीवीसी मैथन में अधिकारियों ने किया पौधरोपण, देखभाल भी करेंगे

[caption id="attachment_659228" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/dvc-inv-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> पौधरोपण करते डीवीसी मैथन के परियोजना प्रमुख व अन्य[/caption] विश्व पर्यावरण दिवस पर डीवीसी मैथन में पौधारोपण किया गया. पौधारोपण की शुरुआत परियोजना प्रमुख अंजनी कुमार दुबे ने आनंद विहार कॉलोनी स्थित अमरूद बागान में अमरूद का पौधा लगा कर किया. कुल तीस पौधे लगाये गए. इनकी देखभाल का संकल्प भी लिया गया. वहीं, सीएसआर विभाग की ओर से आसपास गावों में एक हजार पौधे बांटे गए. मौके पर उपमहाप्रबंधक (प्रशासन) अनूप पुरकायस्थ, अधीक्षण अभियंता लोमस कुमार, संजीत सिन्हा, जयंत बनर्जी, राम स्नेह शर्मा, मदन सेन, रौशन लकड़ा, वंदन कुमार, कौशलेंद्र कुमार, राजेश कुमार, गिरिजेश्वर प्रसाद, उत्पल साहा, संजय रायचौधरी आदि मौजूद थे.

बीडीओ के नेतृत्व में कुमारधुबी में निकली जागरूकता रैली

इस अवसर पर बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार के नेतृत्व में कुमारधुबी में पंचायत प्रतिनिधियों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली. रैली झिलिया पुल से शुरू होकर मैथन मोड़, कुमारधुबी चौक होते हुए नेहरू रोड पहुंची. वापसी में कुमारधुबी चौक पर सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. रैली में प्रखंड प्रमुख संगीता महतो, जिप सदस्य गुलाम कुरैशी, विनोद दास आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/bccl-responsible-for-increasing-pollution-in-dhanbad-collective-effort-will-improve-municipal-commissioner/">धनबाद

में बढ़ते प्रदूषण के लिए बीसीसीएल जिम्मेदार, सामूहिक प्रयास से होगा सुधार : नगर आयुक्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही