Search

 
 
 

धबनाद : गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशपर्व पर कुमारधुबी में निकला नगर कीर्तन

 
Maithon : सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशपर्व पर 10 जनवरी की शाम कुमारधुबी में गाजे-बाजे के साथ नगर कीर्तन निकाला गया. नगर कीर्तन में सिख समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष, युवा-बुजुर्ग व बच्चे शामिल हुए. आगे-आगे पंज प्यारे हरविंदर सिंह, सिमरदीप सिंह, राजविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह व रबजोत सिंह निशानची गुगन दीप सिंह व तिरलोचन सिंह थे. महिलाएं गुरुग्रंथ साहिब के आगे-आगे पुष्प वर्षा करते और कीर्तन गाते चल रही थीं. नगर कीर्तन चिरकुंडा शहीद चौक, नेहरू रोड होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचा. जमशेदपुर से आए बाबा बंदा सिंह बहादुर गतका पार्टी के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए. दरबार साहिब अमृतसर से रागी जत्था सुखजीत सिंह हजूरी व कथावाचक हरप्रीत सिंह भी इसमें शामिल हुए. इस मौके पर गुरुद्वारा के नए भवन का उद्घाटन भी हुआ. 8 जनवरी से शुरू अखंड पाठ का समापन हुआ. गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष निर्मल सिंह ने गुरुग्रंथ साहिब को अपने सिर पर रखकर पुष्प वर्षा के साथ नए भवन पहुंचे. वहां गुरुग्रंथ साहिब को स्थापित किया गया. समारोह में विभिन्न गुरुद्वारों के प्रधान व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभी को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया. नगर कीर्तन को सफल बनाने में गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधक कमेटी, स्त्री सत्संग समिति सहित सिख संगत का सराहनीय योगदान रहा. 11 जनवरी को जीटी रोड सरसापहाड़ी स्थित गुरु नानक मिशन स्कूल परिसर में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. सबद कीर्तन के साथ-साथ लंगर का भी आयोजन होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-80-thousand-stolen-including-cash-by-breaking-the-lock-of-residence-in-chirkunda/">धनबाद

: चिरकुंडा में आवास का ताला तोड़कर नकद सहित 80 हजार की चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही