Sindri : सिंदरी स्थित हर्ल के मानव संसाधन विभाग के हेड विक्रांत कुमार के आवास संख्या डी 21 पर 9 जनवरी की शाम करीब 6.45 बजे सरारती तत्वों ने तीन राउंड गोली चलाकर दहशत फैला दी. हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. एचआर हेड ने बताया कि घटना के समय वह ऑफिस में थे. एक बाइक पर सवार दो युवक आए और नाम लेकर गाली-गलौज करने लगे. वे तेज आवाज में कह रहे थे कि बाहर निकलो तो जान से मार देंगे. सिंदरी थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली. वहां आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई. आवास के पास से पुलिस ने तीन खोका बरामद किया है. थाना प्रभारी ने कहा कि 7.1 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. [wpse_comments_template]
धबनाद : सिदंरी में हर्ल के एचआर हेड के घर पर तीन राउंड फायरिंग
Last Updated: Jan 09, 2023 12:00 AM (IST)