Search

 
 
 

14 अप्रैल को रांची पहुंचेगी 'ढाई आखर प्रेम का' सांस्कृतिक यात्रा

 
Ranchi: आजादी के 75 साल के मौके पर भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) की पहल पर राष्ट्रीय सांस्कृतिक यात्रा निकाली जा रही है. इसका नाम ` ढाई आखर प्रेम का है, यह यात्रा 13 अप्रैल को गढ़वा के रास्ते झारखंड सीमा में प्रवेश करेगी. यह यात्रा मेदिनीनगर होते हुए 14 अप्रैल को रांची पहुंचेगी. रांची में सिदो-कान्हू, नीलांबर-पीतांबर और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मोरहाबादी स्थित डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान में शाम छह बजे से सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-half-the-population-will-dominate-in-choosing-the-government-of-the-village-5-third-genders-will-also-be-able-to-vote/">जमशेदपुर:

गांव की सरकार चुनने में आधी आबादी का रहेगा दबदबा, 5 थर्ड जेंडर भी डाल सकेंगे वोट
इस आयोजन में मशहूर किस्सा कफील जाफरी राष्ट्रीय एकता विषय पर किस्सागोई करेंगे. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय लोकनाट्य ` नाचा ` का आयोजन होगा. रांची के आयोजन के बाद यह यात्रा जमशेदपुर, घाटशिला , चाईबासा , रामगढ़ , हजारीबाग और कोडरमा होते हुए बिहार में प्रवेश करेगी. संस्कृति यात्रा शांति का संदेश लेकर देश के 250 से ज्यादा स्थानों पर गीत- संगीत की प्रस्तुति देगी. इस कड़ी में संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसमें कई बुद्धिजीवी एवं कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कामिल जाफरी की किस्सागोई रहेगी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-masses-remember-the-martyrs-of-jallianwalabagh/">धनबाद

: मासस ने जलियांवालाबाग के शहीदों को किया याद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही