Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेंटिंग प्रतियोगिता में धैर्य पोद्दार को ओवरऑल खिताब

Ranchi : झारखंड पैरंट्स एसोसिएशन की ओर से शास्त्री नगर रातू रोड में बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस आयोजन में शहर के विभिन्न स्कूलों के दर्जनों बच्चों ने भाग लिया. कार्यक्रम का आयोजन झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन रांची जिला महिला विंग की अध्यक्ष अंकिता वर्मा ने किया. इस अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्गों के लिए कई रचनात्मक थीम पर प्रतियोगिता कराया गया, जिसमें बच्चों ने अपने टैलेंट का परिचय देते हुए काफी अच्छी पेंटिंग बनाई. ओवरऑल का खिताब शारदा ग्लोबल स्कूल के धैर्य पोद्दार ने जीता. वहीं संत माइकल स्कूल के कुणाल कुमार दूसरे स्थान पर रहे. जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर डीएवी हेहल स्कूल के अयंत वर्मा, दूसरे स्थान पर डीएवी हेहल के ही आरव वर्मा और तीसरे स्थान पर सदानंद स्कूल के रौनक कुमार रहे. इस अवसर पर अजय राय ने बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्टिफिकेट व मेडल देकर सम्मानित किया. अजय राय ने कहा कि बच्चों के प्रतिभा को निखारने का यह अच्छा प्रयास है. बच्चों में जो प्रतिभाएं हैं, हुनर है और कुछ नया करने का जज्बा लगातार उन में विकसित हो रही है. ऐसे में इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने से इसका काफी फायदा उनको होगा. वहीं अंकिता वर्मा ने कहा की आने वाले समय में कई ऐसे रचनात्मक कार्यों को पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजन किया जाएगा जिसमें बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो. इसे भी पढ़ें – ऑड्रे">https://lagatar.in/childrens-workshop-at-audrey-house-from-25-may-to-8-june/">ऑड्रे

हाउस में 25 मई से 8 जून तक बाल कार्यशाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही