Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धालभूमगढ़ : लोयला स्कूल परिसर में दीवार तोड़कर घुसे 10 जंगली हाथी

Dhalbhumgarh : धालभूमगढ़ प्रखंड के चोइरा स्थित लोयला स्कूल परिसर में शुक्रवार को 10 जंगली हाथी स्कूल की दीवार तोड़कर स्कूल में घुस आए. लोयला स्कूल परिसर काफी बड़ा है और इसमें विभिन्न प्रजाति के पेड़ (जंगल झाड़) लगे हैं. हाथियों को खदेड़ने के लिए ग्रामीणों ने स्कूल परिसर स्थित जंगल में आग लगा दी. जंगल में आग तेजी से फैलने लगी. सूचना पाकर वन विभाग की टीम पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. इसके बाद दो दमकल पहुंचे और वन कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया. जानकारी के मुताबिक फिलहाल विद्यालय में बच्चे नहीं हैं. विद्यालय के आस-पास के गांव के ग्रामीण हाथियों के कारण दहशत में हैं. [caption id="attachment_655817" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/02rc_m_173_02062023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आग बुझाने के लिए पहुंचे दमकल[/caption] इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-cadets-of-sns-vidya-mandir-participated-in-ncc-training-camp/">घाटशिला

: एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए एसएनएस विद्या मंदिर के कैडेट्स

हाथियों को खदेड़ने का प्रयास जारी

[caption id="attachment_655818" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/02rc_m_175_02062023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हाथियों को खदेड़ने के लिए जुटी ग्रामीणों की भीड़[/caption] जानकारी हो कि यह विद्यालय हाईवे 18 और रेलवे लाइन के बीच में है. विद्यालय के आसपास साल के घने जंगल हैं. इन जंगलों में अक्सर जंगली हाथी आते रहते हैं. यह इलाका चाकुलिया वन क्षेत्र के नरसिंहगढ़ वन परिसर अंतर्गत आता है. इस संबंध में चाकुलिया के प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि हाथियों को खदेड़ने के लिए वन विभाग की टीम पहुंची हुई है. समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम हाथियों को खदेड़ने में जुटी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही