Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धालभूमगढ़ : हाथी के हमले से मृत व्यक्ति की पत्नी को 25 हजार दिए गए

Chakulia(Dharish Chandra Singh) : धालभूमगढ़ प्रखंड स्थित महुलीशोल पंचायत के नूतनडीह गांव निवासी रविन मुंडा नामक 50 वर्षीय व्यक्ति की शुक्रवार की शाम को हाथी के हमले से मौत हो गई. शनिवार की सुबह लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. सूचना पाकर घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन मृतक के आवास पहुंचे. वन विभाग की ओर से मृतक की पत्नी सुमित्रा मुंडा को श्राद्ध कर्म के लिए विधायक रामदास सोरेन के हाथों 25 हजार रुपये दिए गए. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-jalminar-was-repaired-on-the-initiative-of-mp-representative/">डुमरिया

: सांसद प्रतिनिधि की पहल पर जलमीनार की हुई मरम्मत

 शोक संवेदना व्यक्त की

मौके पर वनपाल कल्याण प्रसाद महतो और ग्रामीण उपस्थित थे. विधायक ने इस घटना पर मृतक के परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया. विधायक ने वन विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया और कहा कि वन विभाग हाथियों को सुरक्षित स्थान पर भगाए. हाथियों को भगाने के लिए ग्रामीणों को पटाखे समेत अन्य सामग्रियां प्रदान करे. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-jalminar-was-repaired-on-the-initiative-of-mp-representative/">डुमरिया

: सांसद प्रतिनिधि की पहल पर जलमीनार की हुई मरम्मत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही