Search

धालभूमगढ़: नूतनडीह में जंगली हाथी ने अधेड़ को कुचल कर जख्मी किया

Dhalbhumgarh : चाकुलिया वन क्षेत्र के धालभूमगढ़ प्रखंड की महुलीशोल पंचायत के नूतनडीह गांव निवासी रविन मुंडा नामक 50 वर्षीय अधेड़ को जंगली हाथी ने शुक्रवार की देर शाम कुचल कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस है धालभूमगढ़ के सीएचसी में ले जाया गया है. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सुबह से ही 10 जंगली हाथी गांव के पास ही स्थित लोयला स्कूल परिसर में घुसे हुए थे. स्कूल परिसर से हाथियों को खदेड़ा गया था और हाथी इधर-उधर घूम रहे थे. इसी दौरान गांव के पास स्थित फुटबॉल मैदान के पास रविन मुंडा हाथी की चपेट में आ गए. हाथी ने उन्हें खदेड़ा और हुए जमीन पर गिर गए. फिर हाथी ने उन्हें पैरों से कुचल कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. हाथियों के भय से ग्रामीण सहमे हुए हैं. प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-polytechnic-entrance-exam-results-released-answer-sheet-uploaded-on-website/">जमशेदपुर

: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, आंसर शीट वेबसाइट पर किया गया अपलोड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp