Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धालभूमगढ़ : देढ़ाग मध्य विद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर 19 को, 120 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कुड़मी संस्कृति विकास समिति धालभूमगढ़ एवं युवा संघ तथा युवा स्टार देढ़ाग के संयुक्त तत्वावधान में 19 मार्च को देढ़ाग मध्य विद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर आयोजन समिति के साथ-साथ युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. 19 मार्च को रक्तदान शिविर को लेकर विभिन्न गांव के चौक चौराहों को पोस्टर बैनर से पाट दिया गया है. साथ ही साथ आयोजन समिति सदस्य रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करते नजर आ रहे हैं. समिति के अध्यक्ष मलय कुमार साव, उपाध्यक्ष ठाकुर मुर्मू, सचिव आकाश नामाता, सह सचिव दिलीप पातर, उपाध्यक्ष टिंकू पातर, संरक्षक रितेश कुमार साव तथा कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष सपन महतो ने गांव में शनिवार को बैठक कर शिविर के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-students-of-bsc-nursing-met-vice-chancellor-complaint-of-result-tampering/">धनबाद

: कुलपति से मिले बीएससी नर्सिंग के स्टूडेंट्स, रिजल्ट में छेड़छाड़ की शिकायत

पहली बार रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

उन्होंने बताया कि गांव में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इससे पहले किसी भी संस्था द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित नहीं किया गया है. आने वाले कुछ वर्षों में ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदाताओं की जागरूकता देखने को मिलेगी. ग्रामीणों की मांग एवं रक्तदाताओं का उत्साह देखते हुए शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर में 120 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही