Search

 
 
 

धालभूमगढ़ : युवा शक्ति संगठन की बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा

 
Dhalbhumgarh : धालभूमगढ़ एनएच किनारे स्थित एक होटल परिसर में युवा शक्ति संगठन की विशेष बैठक शनिवार को आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष सह पार्षद हेमंत मुंडा ने की. बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं इसे किस तरह आगे बढ़ाया जाए इस पर विचार-विमर्श किया गया. इस अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. बैठक में पार्षद हेमंत मुंडा, संगठन के सचिव शुकरा मुंडा, कोषाध्यक्ष मनसा राम मुंडा ने कहा कि होली एवं शब-ए-बरात के पर्व को लेकर युवा शक्ति के सभी सदस्यों को सचेत रहना होगा. सभी भाईचारा के साथ पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-miscreants-looted-gold-chain-from-mother-son-at-gunpoint-in-sidhgoda/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में बदमाशों ने मां-बेटे से हथियार के बल पर लूटी सोने की चेन

अगली बैठक में संगठन के मजबूती पर बनेगी विशेष रणनीति

संगठन के कार्यकर्ता प्रशासन का सहयोग अवश्य करें. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि संगठन में नए सदस्यों को जोड़ने एवं संगठन को और मजबूत करने के लिए अगली बैठक में विशेष रणनीति तैयार की जाएगी. बैठक में मुख्य रूप से रंजन महतो, वनफूल गोप, डॉ. मुर्मू, दिनेश गोप, संजील बेलदार, बुतरू हांसदा, फागू मुर्मू, मिठ महतो, रामदास गोप के अलावे अन्य कई सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही