Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धालभूमगढ़ : कर्नाटक में मिली जीत की खुशी में कांग्रेस व झामुमो ने मिलकर बांटा लड्डू

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद धालभूमगढ़ चौक पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सतदल गिरी एवं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा ने लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया. मौके पर सतदल गिरी ने कहा कि कर्नाटक की जीत से कांग्रेस देश में और अधिक मजबूत होगी. कर्नाटक जैसे शिक्षित राज्य में लोगों ने कांग्रेस को वोट देकर यह जता दिया है कि कांग्रेस पार्टी जो बोलती है वह करती है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि अपने गांव में योजना की सूची बनाएं. राज्य में कांग्रेस तथा झामुमो गठबंधन की सरकार है. इसे भी पढ़ें : नावाडीह">https://lagatar.in/nawadih-as-soon-as-the-dead-body-reached-the-village-the-atmosphere-became-inconsolable-due-to-the-screams-of-the-family-members/">नावाडीह

: शव गांव पहुंचते हीं परिजनों की चीख पुकार से गमगीन हुआ माहौल

योजनाओं की सूची विधायक के सामने रखी जाएगी

क्षेत्र में गठबंधन के विधायक रामदास सोरेन है. कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई योजनाओं की सूची महागठबंधन की बैठक बुलाकर विधायक के सामने रखी जाएगी ताकि लोगों की समस्या का समाधान हो. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन सोरेन ने कहा कि जिस तरह से कर्नाटक में जीत दर्ज किया है. आने वाले चुनाव में कांग्रेस तथा झामुमो मिलकर चुनाव लड़े तो हमें कोई हरा नहीं सकता. मौके पर मुख्य रूप से धीरेन पाल, तुषार नामाता, बादल मंडल, हांसू गायन, अजीत रुहिदास, अशोक मदीना, निरंजन रथ, विनोद चौबे, आरए हैदर आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही