Search

 
 
 

धालभूमगढ़: खड़ियाडांगा व रघुनाथडीह के ग्रामीणों ने की ट्रांसफारमर बदलने की मांग

 
Dhalbhumgadh : पार्षद हेमंत मुंडा के नेतृत्व में जूनबनी पंचायत के रघुनाथडीह महतो टोला, कोकपाड़ा पंचायत के नलदोहा टोला और खड़ियाडांगा के ग्रामीणों ने खराब ट्रांसफरमर बदलने की मांग सहायक विद्युत अभियंता को मांगपत्र सौंपकर की. कोकपाड़ा के पंसस संजीत भालूक ने बताया कि विगत तीन माह से खड़ियाडांगा टोला में ट्रांसफरमर खराब पड़ा है. उस गांव के ग्रामीण एवं उपभोक्ता प्रचंड गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है. इससे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-villagers-made-aware-about-prohibition-of-alcohol-in-potka-panchayat-building/">जादूगोड़ा

: पोटका पंचायत भवन में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

63 केवी का ट्रांसफारमर लगाने की मांग

इससे पूर्व भी विभाग को ट्रांसफार्मर बदलने को कहा गया था. विभाग बातों को गंभीरता से नहीं ले रहा है. अब ग्रामीण धरना देने पर तुले हुए है. पार्षद हेमंत मुंडा ने कहा कि रघुनाथडीह महतो टोला में शनिवार को ट्रांसफरमर खराब हो गया. यह ट्रांसफार्मर 25 केवी का था. यहां उपभोक्ता ज्यादा होने के कारण ट्रांसफरमर खराब हो रहा था. यहां 63 केवी का ट्रांसफरमर की आवश्यकता है. इसके बाद ही ग्रामीण की समस्या का समाधान हो सकता है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-fir-registered-against-bahuliyas-pansas-for-illegal-sand-storage/">बहरागोड़ा

: अवैध बालू भंडारण करने के आरोप में बहुलिया के पंसस पर प्राथमिकी दर्ज 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही