Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धालभूमगढ़ : जिला परिषद अंश- 22 से 11,669 मतों से जीते हेमंत मुंडा

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : धालभूमगढ़ प्रखंड के जिला परिषद अंश-22 पर मंगलवार को घाटशिला कॉलेज में हुई मतगणना के बाद हेमंत मुंडा रिकार्ड मतों से विजयी घोषित किए गए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विमल मुंडा को 11,669 वोटों से पराजित किया. हेमंत मुंडा को 16,336 वोट मिले और विमल मुंडा को 4,467 मत मिले. इस जिला परिषद अंश पर एक महिला समेत कुल नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. हालांकि, निवर्तमान जिला परिषद की सदस्य आरती सामद को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा. उन्हें 3,911 मत प्राप्त हुए. वहीं, जीत के बाद हेमंत मुंडा ने इस जीत का श्रेय आम जनता को दिया. उन्होंने कहा कि आम जनता ने उन पर भरोसा जताया और रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाया है. मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा और इमानदारी से जनता की सेवा करूंगा. इसे भी पढ़े :  जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-gulshan-was-murdered-by-childhood-friends-in-mango-five-arrested/">जमशेदपुर:

मानगो में बचपन के साथियों ने ही की थी गुलशन की हत्या, पांच गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही