Search

 
 
 

धनबाद : वाहन चेकिंग अभियान में बाइक से 1.05 लाख कैश बरामद

 
Dhanbad : झारखंड विधानसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर जगह-जगह चेक पोस्ट बनाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है. इसी कड़ी में धनबाद में भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा और एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन के निर्देशानुसार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिना चौक के पास बीती रात बरोरा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस को एक  बाइक सवार के पास से एक लाख पांच हजार कैश बरामद हुए. पुलिस ने बरामद राशि को जब्त कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही