Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू के नए परिसर में लगेगा 1.14 करोड़ का सोलर प्लांट

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के भूदा परिसर को ऊर्जा के मामले में स्वावलंबी बनाने की तैयारी की जा रही है. बिजली विभाग से भी कनेक्शन लिया गया है. पहले चरण में 110 किलोवाट के लिए सरकार ने फंड उपलब्ध कराया है. विवि सूत्रों ने बताया कि नए परिसर में झारखंड रिन्युअल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (जेआरइडीए) के सहयोग से 1.14 करोड़ रुपये की लागत से 110 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया जाएगा. विवि प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्लांट के लिए राज्य सरकार ने विवि को फंड उपलब्ध करा दिया है.

   सेंट्रल लाइब्रेरी की छत पर लगेगा प्लांट

विवि के सीसीडीसी प्रो अशोक कुमार माजी ने बताया कि प्लांट सेंट्रल लाइब्रेरी की छत पर लगाया जाएगा. उन्होंने बताया कि विवि ने राज्य सरकार से 1450 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया था. हालांकि अभी 110 किलोवाट का सोलर प्लांट मिला है. भविष्य में शेष जरूरत के लिए भी प्रस्ताव भेजा जाएगा.

  36 करोड़ में होगी विवि की शिफ्टिंग

प्रो माजी ने बताया कि विवि ने विभिन्न स्थानों पर चल रहे पीजी विभागों को भेलाटांड़ के नए भवन में शिफ्टिंग के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है. तीन चरणों में शिफ्टिंग की तैयारी हो रही है. प्रो माजी ने बताया कि विवि ने राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है. शिफ्टिंग के लिए करीब 36 करोड़ रुपये की राशि राज्य सरकार से मांगी गई है. प्रत्येक चरण की शिफ्टिंग में 12 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mou-will-be-done-for-the-study-of-cyber-security-course-in-pk-rai-college-principal/">धनबाद

: पीके राय कॉलेज में साइबर सुरक्षा कोर्स की पढ़ाई के लिए होगा एमओयू- प्राचार्य [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही