Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एफसीआई के गनमैन के मौत मामले में सवा लाख मुआवजा का एलान

Sindri : सिंदरी (Sindri)  हर्ल व एफसीआईएल सिंदरी प्लांट परिसर में एफसीआईएल के गनमैन सुरक्षा गार्ड शिवजी सिंह की मौत के मामले में एफसीआई प्रबंधन ने परिजनों को सवा लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति जाहिर की है. सोमवार 1 मई को इस आशय का पत्र दिया गया. इस मामले में जनता श्रमिक संघ ने सक्रिय भूमिका निभाई. प्रबंधन ने परिजनों को 25 हजार रुपये नकद दे दिया है. एक लाख रुपए दो दिनों के अंदर पुत्र पंकज के खाते में देने पर प्रबंधन ने लिखित सहमति दी है. मृतक का अंतिम संस्कार मंगलवार 2 मई को बिहार छपरा के मशरक स्थित पैतृक निवास पर किया गया.

  1 मई को शव के साथ किया मेन गेट जाम

इसके पहले सोमवार 1 मई की शाम छोटे पुत्र पंकज कुमार सहित परिजनों ने शव रखकर मुख्य द्वार जाम कर दिया. प्रबंधन पर आरोप लगाया कि पिता की प्लांट परिसर में योजना के तहत हत्या की गई है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में उनके पिता ने प्लांट परिसर में दो चोरों को मार गिराया था. उनकी हत्या कर उस घटना का बदला लिया गया है. मृतक के पुत्र ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों ने बताया था कि दाहिना हाथ व अंगूठा टूटा हुआ है और चेहरे के दाहिनी ओर लाल हो गया है. पोस्टमार्टम के बाद परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे. मृतक की पत्नी इंदु देवी ने बताया कि रविवार की दोपहर 11 बजे फोन पर एफसीआई सिंदरी सिक्योरिटी इंचार्ज विजय कुमार सिंह ने सूचना दी थी. जनता श्रमिक संघ नेता लक्की सिंह व अमर सिंह के दबाव बनाने पर प्रबंधन मुआवजे के लिए तैयार हुआ. सिंदरी पुलिस ने स्थिति पर काबू रखा.

  प्रबंधन के अधिकारी जमा कर देंगे एक लाख

एफसीआईएल सिंदरी यूनिट प्रभारी विजय कुमार चौधरी ने बताया कि मुआवजे की एक लाख की राशि प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा इकट्ठा कर दी जा रही है. 25 हजार रुपए सिक्योरिटी एजेंसी उपलब्ध कराएगी. इसके अलावा ईएसआई से राशि का भुगतान कराया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही