Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: रिवाल्वर की नोक पर छीन लिये पौने चार लाख, महिला के गले से चेन झपटी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)   सदर थाना क्षेत्र पॉलिटेक्निक रोड के पास पल्सर बाइक सवार अपराधियों ने मंगलवार 25 अप्रैल को भुक्तभोगी गौतम कुमार से 3 लाख 72 हजार 3 सौ छीन लिये व आराम से भाग निकले. अपराधियों ने भुक्तभोगी गौतम कुमार से हाथापाई और मारपीट की. हथियार दिखाकर जान से मारने की भी धमकी दी.

  भागा से लौट रहे थे तगादा का पैसा ले कर

उन्होंने बताया कि वह अनाज के व्यापारी आशीष सिंह के यहां काम करते हैं.  भागा से तगादा का पैसा ले कर लौट रहे थे. बताया कि पैसे थैले में रखे हुए थे. तभी काले और ब्लू रंग के पल्सर पर सवार दो युवक हेलमेट पहने आए और रुपये से भरा थैला छीनने का प्रयास किया. विरोध करने पर अपराधियों ने मारपीट की व रिवाल्वर निकालकर उनकी कनपटी पर सटा दिया, फिर थैला लेकर फरार हो गए. सूचना मिलने पर सदर पुलिस दल-बल के साथ पहुंची. पुलिस जांच में जुट गई है.

  सब्जी लेकर लौट रही थी घर, सोने की चेन ले भागे बदमाश  

दूसरी घटना में मंगलवार 25 अप्रैल की सुबह सदर थाना क्षेत्र के बाबूडीह पॉलिटेक्निक रोड दुर्गा मंदिर के पास अपाची बाइक पर सवार अपराधियों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली व फरार हो गए. पीड़ित महिला सुषमा वर्मा ने बताया कि वह सब्जी लेकर घर लौट रही थी.  तभी बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली. अपराधी मैरून कलर अपाची मोटरसाइकिल पर सवार थे. हल्ला करने के बाद दोनों भागने लगे. दोनों चेहरे पर नकाब लगाए हुए थे. महिला ने सदर थाना में चेन छिनतई की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

  कतरास में झपट्टा मार कर छीन लिये 1 लाख 20 हजार

कतरास थाना क्षेत्र में सोमवार 24 अप्रैल की दोपहर लगभग 1.45 बजे मलकेरा कटहल धौड़ा निवासी रामजी यादव से 1लाख 20 हजार छीन लिये व भाग निकले. छाता बाद 5 नंबर के पास छिनतई के बाद भुक्तभोगी ने कतरास थाने में लिखित शिकायत की है. शिकायत में कहा गया है कि कतरास एसबीआई से 1 लाख 20 हजार रुपये निकालकर साइकिल से जमीन खरीदने के लिए जा रहे थे. पैसा झोले में रखा हुआ था. मलकेरा 5 नंबर के पास बाइक सवार अपराधियों ने झपट्टा मारकर झोला छीन लिया व भाग निकले. कतरास थाना प्रभारी ने रणधीर कुमार सिंह बताया कि जांच की जा रही है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही