Search

 
 
 

धनबाद: शक्ति मंदिर में छठे दिन तक 1.60 लाख हनुमान चालीसा पाठ

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर के जोडाफाटक शक्ति मंदिर में अखंड हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है. छठे दिन रविवार तक एक लाख 60 हजार पाठ हुआ. संतोष भाई वर्णपुर वाले के सान्निध्य में आज मुख्य यजमान गौरव गोयल व उनकी धर्मपत्नी कोमल गोयल ने सुबह और संध्या की आरती की.

 राम कथा का किया आयोजन

इसके अलावा कथा वाचक पूज्य श्री राम मोहन जी महाराज ने राम कथा सुनाई. यह कथा मंगलवार तक होगी. रामकथा के यजमान अरूण कानोडिया व प्रेमलता कानोडिया ने व्यास पीठ का पूजन किया. भजन-कीर्तन व पूजन गोविंद हेलिवाल ने किया. पारिख चिडावा वाले ने भजनों के जरिये बाबा को रिझाया.

लगा सवामनी व भंडारे का भोग

इस अवसर पर सवामनी भोग पवन अग्रवाल, जवाहर चौधरी ओर महेन्द्र अग्रवाल ने लगाया. भंडारे का भोग आजाद कृष्ण अग्रवाल, नन्द किशोर अग्रवाल, बासुदेव कारिवाल, प्रदीप अग्रवाल व मनोज अग्रवाल ने लगाया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, मुकेश सोमानी, गौरव गोयल, दिनेश हेलिवाल, सुरेन्द्र अरोडा, मुकेश अग्रवाल, किशन अग्रवाल, मनोज सिंघल, निर्मल अग्रवाल, संजय सिंघल, कृष्णा खंडेलवाल, गोविंद हेलिवाल, नरेश खेडीया सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही