Search

 
 
 

धनबाद: 18+ उम्र के 1.68 लाख लोगों को अब तक नहीं लगा पहला टीका

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद में 18 से अधिक उम्र के कुल 17 लाख 8 हज़ार 40 लोग हैं, लेकिन लक्ष्य के विपरीत धनबाद में अब तक मात्र 15 लाख 39 हजार 569 लोगों को ही कोरोना का टीका लगाया गया है. 23 दिन में मात्र 2 हजार 246 लोगों ने ही टीका लिया. 8 जून तक जिले में 15 लाख 37 हजार 324 को ही टीकाकरण से जोड़ा जा सका है. एक लाख 68 हजार लोग अब भी पहला टीका से दूर हैं.

  150 अनुबंध कर्मियों की हड़ताल का असर

धनबाद में लगभग 150 अनुबंध कर्मियों की हड़ताल की वजह से भी टीकाकरण पर बुरा असर पड़ रहा है. हड़ताल की वजह से कोरोना टीकाकरण काफी हद तक प्रभावित हुआ है. 18 से अधिक उम्र के लोगों में पिछले 23 दिनों के अंदर मात्र 22 सौ लोगों का टीकाकरण हो पाया है. इस तरह प्रतिशत लगातार गिरता जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों में खलबली मच गई है.

 2 जुलाई को 7 जगहों पर ही लगा कोरोना का टीका

शनिवार 2 जुलाई को जिले में मात्र 7 जगहों पर ही कोरोना का टीका लगाया जा सका, जिनमें सदर अस्पताल के अलावा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं. तीन निजी अस्पतालों में भी कोविड से बचाव का टीका लगाया जा रहा है. डीआरसीएचओ के पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि कोविड टीका महाअभियान फेज-टू के तहत हर घर दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा. टीकाकरण कर्मी घर-घर जाकर उन लोगों को चिह्नित करेंगे, जिन्होंने टीका नहीं लिया है. ऐसे लोगों को उनके घर पर ही टीका लगेगा. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही