Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सदर अस्पताल में जल्द खुलेगा 10 बेड का एमटीसी सेंटर

Dhanbad : धनबाद में कुपोषण के शिकार बच्चों के इलाज लिए सदर अस्पताल में जल्द ही 10 बेड के MTC ( माल न्यूट्रीशन सेंटर ) की शुरुआत होगी. अस्पताल में तैयारी शुरू हो गई है. एमटीसी सेंटर कुपोषण के शिकार बच्चों के लिए वरदान साबित होगा. कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें भर्ती लिया जाएगा व अत्याधुनिक तरीके से इलाज किया जाएगा.  न्यूनतम वजन में 15 प्रतिशत की वृद्धि के बाद बच्चों को घर भेज दिया जाएगा. हालांकि घर भेजे जाने के बाद भी स्वास्थ्यकर्मी बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग करते रहेंगे. बच्चों को 15-15 दिन के अंतराल पर फॉलोअप के लिए भी बुलाया जाएगा.

             बच्चों को घर जैसा मिलेगा माहौल

[caption id="attachment_650970" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/m-t-c-bed-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> एमटीसी सेंटर में लगे बेड[/caption] एमटीसी सेंटर में बच्चों को घर जैसा माहौल मिलेगा. बच्चों के मनोरंजन के लिए बेड से लेकर दीवारों पर तरह तरह की आकृति के साथ कार्टून की पेंटिंग की जाएगी. खेलने के लिए खिलौने,  डॉल सहित मनोरंजन के साधन होंगे. उद्देश्य है इलाज कराने वाले बच्चों का मन यहां लगा रहे. अस्पताल के उपाधीक्षक संजीव प्रसाद ने बताया कि केंद्र में कुपोषित बच्चों को लाने का काम एएनएम, स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी सेविका व सहिया करेंगी.

  साथ रहनेवाली माताओं को भी मुफ्त भोजऩ

अस्पताल में भर्ती करने के बाद बच्चो को अत्याधुनिक तरीके से इपोग्लाइसेमिया, हाइपोथेमिया के अलावा डिहाइड्रेशन, इनफेक्शन, माइक्रो न्यूट्रेशियंस, सेंसरी स्टीम्यूलेशंस आदि की जांच कर इलाज सुरू किया जाएगा. बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार भी दिया जाएगा. कुपोषित बच्चों के साथ आनेवाली माताओं में को भी मुफ्त भोजन दिया जाएगा. परिजन को प्रतिदिन के हिसाब से 130 रुपये क्षतिपूर्ति राशि के रूप में प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही