Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तोपचांची में 10 दिवसीय रामकथा शुरू, निकली कलशयात्रा

Topchanchi : तोपचांची प्रखंड की ढांगी पंचायत स्थित जोड़ा मंदिर में 21 मार्च को 10 दिवसीय श्री रामकथा का शुभारंभ हुआ. इससे पहले गाजे-बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली गई. सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मंदिर से सिर पर कलश लेकर कतरी नदी पहुंचीं. वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल लेकर विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर पहुंचीं. इसके बाद मंदिर में पूजन-अनुष्ठान हुए. वृंदावन से पधारे कथावाचक आचार्य बालकृष्ण शास्त्री 30 मार्च तक भक्तों को श्री रामकथा सुनाएंगे. आयोजन समिति के माना पाठक ने बताया कि प्रतिदिन वेदी पूजन , नवाह्नपरायण रामचरित मानस पाठ, हवन, आरती एवं प्रसाद वितरण के बाद शाम 6 बजे से रामकथा शुरू होगी. अंतिम दिन 30 मार्च को झंडोत्तोलन व महाभंडारा का आयोजन होगा. कलश यात्रा में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, जिप 2 के सदस्य विकास महतो, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, मंजीत तिवारी, विश्वनाथ पाठक, होरेन तिवारी,  संजय तिवारी, रणवीर चौबे, उमाशंकर पाठक आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-resolve-problems-by-making-harmony-with-teachers-abvp/">धनबाद

: शिक्षकों के साथ सामंजस्य बनाकर समस्याओं का समाधान करें- अभाविप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही