Search

 
 
 

धनबाद : बलियापुर में 7 महिला स्वयंसहायता समूहों को सौंपा 10 लाख का चेक

 
Sindri : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-will-strengthen-the-social-economic-form-by-uniting-the-vaishyas-shankar-gupta/">(Dhanbad)

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने 26 जून को बलियापुर प्रखंड कार्यालय सभागार में विधिक जागरूकता शिविर लगाया. मुख्य अतिथि धनबाद सिविल कोर्ट की प्रथम श्रेणी न्याय दंडाधिकारी दिव्या अश्विनी ने लोगों को कानूनी सहायता के लिए डालसा की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दी. शिविर में सरकार की ओर से लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया. आजीविका सखी मंडल की 7 महिला स्वयंसहायता समूहों को रोजगार के लिए 10 लाख का चेक प्रदान किया गया. 5 किसानों को केसीसी के तहत 2- 2 लाख रुपए का चेक दिया गया. वहीं, मनरेगा के तहत 8 मजदूरों को जॉब कार्ड,  8 लोगों को वृद्धा व विधवा पेंशन का स्वीकृति पत्र, एक दिव्यांग को पेंशन योजना की स्वीकृति पत्र, पीएम आवास के 15 लाभुकों को स्वीकृति पत्र, 5 लोगों को राशन कार्ड तथा चार दिव्यांग बच्‍चों को ट्राई साइकिल दी गई. वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा ने जरूरतमंदों को कानूनी लाभ की सुवि‍धा पर प्रकाश डाला. बीडीओ अमित कुमार ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों से इनका लाभ लेने की अपील की. मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. समीर कुमार मंडल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार पासवान, डालसा के राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-workers-should-be-involved-in-strengthening-the-bjp-organization-at-the-booth-level-raj-sinha/">धनबाद

: भाजपा संगठन को बूथ स्‍तर पर मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता- राज सिन्‍हा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही